Hari Hara Veera Mallu: Sword vs Spirit – आज का बॉक्स ऑफिस अपडेट

 अगर आप पवन कल्याण के फैन हैं, तो ‘Hari Hara Veera Mallu: Sword vs Spirit’ को लेकर आपकी उम्मीदें काफी ऊँची रही होंगी। और क्यों न हों? पहली बार पवन कल्याण एक पीरियड ड्रामा में – वो भी औरंगज़ेब जैसे खतरनाक मुग़ल सम्राट से दो-दो हाथ करते नज़र आते हैं।

लेकिन सवाल ये है – क्या इतनी लंबी देरी और डायरेक्टर की अदला-बदली के बाद भी फिल्म ने अपने वादे पूरे किए?



रिलीज़ डेट: 24 जुलाई 2025

बजट: ₹250 करोड़ 

 Day‑1 कलेक्शन (भारत)

  • प्रायवेट प्रीमियर शो (23 जुलाई): ₹12.7 करोड़ नेट
  • पहले दिन की कमाई (24 जुलाई): ₹31.5 करोड़ नेट
  • कुल Day‑1 नेट कलेक्शन: लगभग ₹44.2–44.0 करोड़
यह पहला मौका है जब पवन कल्याण की ऐसी ग्रैंड ओपनिंग हुई—उनकी पिछली फिल्मों Vakeel Saab की ₹40.1 करोड़ और Bheemla Nayak की ₹37.15 करोड़ से आगे

कहानी का सार

साल है 1670। दिल्ली में औरंगज़ेब (बॉबी देओल) अपनी क्रूरता से साम्राज्य बढ़ा रहा है और ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा रहा है। दूसरी तरफ, गोलकोंडा के अबुल हसन कुतुब शाह को वापस चाहिए कोहिनूर – उनके राज्य की शान। इसके लिए वो बुलाते हैं – वीर योद्धा वीरा मल्लू (पवन कल्याण) को।

अभिनय और परफॉर्मेंस

  • पवन कल्याण ने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है। एक्शन हो, इमोशन हो या डायलॉग – हर सीन में वो छा जाते हैं।

  • बॉबी देओल का औरंगज़ेब के रूप में प्रवेश दमदार है, लेकिन बाद में वो कहीं गायब से लगते हैं। शायद दूसरे भाग में ज़्यादा दिखें।

  • निधि अग्रवाल ने पंचमी के रोल में एक प्यारा सरप्राइज़ दिया है – खूबसूरत और असरदार।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.