Head Ad

तेलुगु फिल्मों का सबसे बड़ा ‘गुंडा’ चला गया… Fish Venkat की मौत पर गहरा शोक

तेलुगु फिल्मों में अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी, कॉमिक टाइमिंग और विलेन के खास साथी के रूप में पहचान बनाने वाले Fish Venkat अब हमारे बीच नहीं रहे। 18 जुलाई 2025 को 53 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी और लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे  ,RIP Fish Venkat (1971 – 2025)


Fish Venkat कौन थे?

Fish Venkat का असली नाम मंगलमपल्ली वेंकटेश था। उन्होंने लगभग दो दशकों तक तेलुगु सिनेमा में एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाईं। उनका तेलंगाना बोली में संवाद बोलने का अंदाज और कॉमेडी का यूनिक स्टाइल उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता था।




सबसे यादगार भूमिकाएं

Fish Venkat ने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें से कई में वे किसी बड़े विलेन के दाहिने हाथ या गुंडे की भूमिका में नज़र आए। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में:

  • Kushi

  • Adhurs

  • Gabbar Singh

  • DJ Tillu

  • Coffee with a Killer

फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक

उनके निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें "सबसे बड़ा ऑन-स्क्रीन गुंडा लेकिन दिल से प्यारा इंसान" कहकर याद कर रहे हैं।


#FishVenkat #RIPFishVenkat #TeluguCinema #ComedianGoneTooSoon #TeluguActor #TollywoodTribute

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.